- 1032 Posts
- 1305 Comments
पत्नी के नखरे
पति (पत्नी से)- खाना तैयार है?
पत्नी (पति से)- थोड़ी देर और..
पति– ठीक है मैं बाहर खा लेता हूं।
पत्नी– 5 मिनट रुको
पति– 5 मिनट में तैयार हो जाएगा।
पत्नी– नही मैं तैयार हो जाती हूं….
……………………………………………….
पति-पत्नी की नोंक-झोंक
पत्नी (गुस्से में)- आज तक तुमने अपनी जिंदगी में किया ही क्या है?
पति (गर्व से)- मैंने अपना जीवन खुद बनाया है।
पत्नी– लो, और मैं हूं कि अब तक ईश्वर को दोष दे रही थी।
…………………………………………………………….
पति की कॉम्प्लीमेंट
एक महिला अपने बेडरूम के आईने के सामने खड़ी थी। अपना हुलिया देखकर वह बहुत नाखुश थी। वह अपने पति से बोली, देखो ना आजकल मैं कितनी, बुजुर्ग, मोटी और गंदी दिख रही हूं.. ऐसा हुलिया देखकर तो मूरा मूड ही खराब हो गया है.. मेरा मूड ठीक करने के लिए मेरी इच्छा है कि आप कम से कम एक अच्छा कॉम्प्लीमेंट मुझे दे।
अरे वाह इस उम्र में भी तुम्हारी आंखें अच्छी तरह से देख पाती है पति ने कॉम्प्लीमेंट दिया।
………………………………………………………….
कैसी-कैसी पत्नियां
पत्नी (पति से)- आपकी ब्लू शर्ट मुझसे जल गयी।
पति (पत्नी से)- मेरे पास वैसी एक और शर्ट है।
पत्नी– पता है, मैंने उसमें से कपड़ा काट कर पहले वाली शर्ट में लगा दिया है।
……………………………………………………
जल्दबाज पत्नी
पत्नी ने दुकान के आगे लगा बोर्ड पढ़ा।
बनारसी साड़ी 10 रु.
नायलोन साड़ी 8 रु.
कॉटन साड़ी 5 रु.
पत्नी (पति से)- जल्दी से मुझे 500 रु. दो मुझे पचास साड़ी खरीदनी है।
पति– ठीक से पढ़ ये प्रेस की दुकान है।
Read Comments